ओडिशा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 21 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग में 5 फरवरी गुरुवार को जारी कर दिया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कमिश्नर-कम-सेक्रेटरी, प्रबंध निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।
आईएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार, अतिरिक्त प्रमुख मुख्य सचि, स्टील एंड माइन्स डिपार्मेंट को अतिरिक्त मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह पार्लियामेंट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। देवरंजन कुमार, डीसी-सह- एसीएस, योजना एवं अभिसरण विभाग को इस्पात एवं खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का मुख्य प्रशासक कौन?
डॉ अरविंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी, विशेष ड्यूटी अधिकारी, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग को ओडिशा वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें केबीके प्रशासक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- उषा पाढ़ी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्मेंट, ओडीशा इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- सुरेश कुमार वशिष्ठ, प्रमुख सचिव, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास विभाग को सामाजिक सुरक्षा और विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- चित्रा अरुमुगम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रम और ईएसआई विभाग को महानिदेशक, प्रशिक्षण समन्वय बंधु प्रशासन अकादेमी भुवनेश्वर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग पद पर कार्यरत शुभा शर्मा को प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- एनबीएस राजपूत को वाणिज्य और परिवार विभाग के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ओडिशा स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- गिरीश एस. एन, आयुक्त-सह-सचिव, पंचायती राज और पेयजल विभाग को ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- डॉ मृणालिनी दरसवाल, विशेष रेजिडेंट कमिश्नर को महिला एवं बाल विकास विभाग में आयुक्त-सह-सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही ओडिशा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर और ओडिशा स्टेट डिजास्टर मैनेजिंग अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- बलवंत सिंह, आयुक्त-सह-सचिव पर्यटन विभाग को ओडिशा राज्य मार्ग प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक का पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- सचिन रामचंद्र यादव, आयुक्त-सह-सचिव, खेल एवं युवा सेवा विभाग को आयुक्त-सह-सचिव, कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- सुधांशु मोहन सामल को राजस्व संभागीय आयुक्त, केंद्रीय संभाग कटक के अतिरिक्त प्रभार में रहने की अनुमति दी गई है।





