Hindi News

300 दिन के FD पर मिलेगा 7.05% रिटर्न, सरकारी बैंक ने लॉन्च की नई स्कीम, ब्याज दरों में भी बदलाव

Published:
एक और सरकारी बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी लॉन्च हो चुकी है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
300 दिन के FD पर मिलेगा 7.05% रिटर्न, सरकारी बैंक ने लॉन्च की नई स्कीम, ब्याज दरों में भी बदलाव

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक में फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 4 फरवरी 2026 से नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। इसके बाद सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर 6.45% तक रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा बैंक ने नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। वहीं पहले से ही दो योजनाएं बैंक ऑफर कर रहा है।

नई एफडी स्कीम का नाम “इंड सुप्रीम 2.0” है। जिसमें 300 दिन का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 फरवरी 2026 है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1,000 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं ग्राहक अधिकतम 3 करोड़ रुपये से काम का निवेश कर सकते हैं। बैंक इसे एक्सटेंड या विड्रॉ करने की सुविधा भी देता है।

कितना ब्याज मिलेगा?

  • इंड सुप्रीम 2.0 स्कीम के तहत नागरिकों को 6.30% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.80% है।
  • सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

ये दो एफडी स्कीम भी बैंक कर रहा ऑफर

इंड सिक्योर और इंड ग्रीन एफडी स्कीम के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट्स बुधवार से लागू हो चुके हैं। इंड सिक्योर में ग्राहक 444 दिन का निवेश कर सकते हैं।  इसकी वैलिडिटी 4 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अब 6.45% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.95% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.20% है। इन ग्रीन डिपॉजिट स्कीम में 555 दिन का निवेश किया जा सकता है। बैंक सामान्य नागरिकों को इसपर 6.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.15% है।

रेगुलर एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.80%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 2.80%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.25%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 3.50%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 300 दिन (इंड सुप्रीम 2.0)- 6.30%
  • 1 साल- 6.10%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.20%
  • इंड सिक्योर (444 दिन)- 6.45%
  • इंड ग्रीन (555 दिन)- 6.40%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.15%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.05%
  • 5 साल- 6%
  • 5 साल से अधिक- 6%

(Disclaimer: यह आलेख बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव होता है। इसलिए नजदीकी ब्रांच या वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की अनुमति नहीं देता।)