गणेश अग्रवाल/दमोह। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह (jayvardhan singh) ने मध्य प्रदेश के युवा (youth) बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा की है ।दमोह पहुंचे जय वर्धन ने कहा कि अब मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना में 100 दिन की रोजगार की जगह 365 दिन यानी साल में हर दिन का रोजगार (employement) दिया जाएगा और 4000 रू प्रति महीने की जगह 5000 रूप्रतिमाह युवाओं को दिए जाएंगे। जयवर्धन ने कहा कि इस तरह कुल मिलाकर प्रदेश भर के बेरोजगारों को 60000 रू साल मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच है। जयवर्धन सिह नगरपालिका के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और दमोह (Damoh) के बस स्टैंड के कार्यों को पूरा करने के लिए 6 करोड रुपए देने की बात भी कही। जयवर्धन ने दमोह के पेयजल की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए भोपाल की टीम द्वारा निरीक्षण कराए जाने की बात भी कही और अनेक हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र भी दिए। दिल्ली (Delhi) की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जयवर्धन ने कहा कि इस देश को आजादी अहिंसा से मिली थी ।महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के विचारों को आज भी अपनाने की जरूरत है और दिल्ली में जो कुछ हो रहा है वह गांधी जी के विचारों के बिल्कुल विपरीत है ।
जयवर्धन की युवाओं के लिए बड़ी घोषणा
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






