Hindi News

MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576 पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576  पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के युवाओं (MP Government Jobs 2022) के लिए खुशखबरी है। शिवराज कैबिनेट बैठक से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही MPPEB और MPPSC के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें उपयंत्री के 1955 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा MPPEB द्वारा आयोजित की जाएगी। इन पदों पर पहले 3 वर्षों के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी। उसके बाद प्रदर्शन के आधार पर उन कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा। वही सहायक यंत्री के 576 पदों पर MPPSC से ही कराई जाएगी।इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव मांगे है।

यह भी पढ़े.. रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से मिलेगी ये खास सुविधा, जानें कैसे उठा सकेंगे लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में सहायक यंत्री (MPPSC Assistant Engineer Recruitment) के 1611 में से रिक्त 592 पद रिक्त हैं,ऐसे में शिवराज कैबिनेट द्वारा 576 पदों पर भर्ती करने पर सहमति दी गई है।अब मध्य प्रदेश में इंजीनियरों के रिक्त पदों की पूर्ति सहायक यंत्री (सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी) के 576 पदों के लिए भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित कराई जाएगी।इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं ताकि रिक्त पदों की जानकारी आयोग को एक साथ भेजी जा सके।

यह भी पढ़े.. MP Corona: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 2092 पॉजिटिव, खंडवा-बुरहानपुर में नया केस नहीं

इधर, ओबीसी आरक्षण लेकर हाईकोर्ट जबलपुर और सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने पर विभागों से स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई थी लेकिन 38 विभागों के अलावा किसी ने भी जानकारी नहीं दी, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से सामान्य (अनारक्षित), अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों की जानकारी बुलवाई है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। वही सभी विभागों से बजट प्रस्ताव देने के लिए भी कहा गया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews