नगर निगम ने हटाए सिंधिया समर्थन वाले पोस्टर, बीजेपी स्वागत की तैयारी में जुटी

नगर निगम ने हटाए सिंधिया समर्थन वाले पोस्टर, बीजेपी स्वागत की तैयारी में जुटी

भोपाल। दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे,जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हो। राजनीति का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वो जो कभी कट्टर विरोधी हुआ करते थे वही अब अपने हो गए, दूसरी तरफ बरसों का साथ छूटा और अपने अपने न रहे। जी हां, सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस और बीजेपी के समीकरण बदल गए हैं। भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधिया के समर्थन में लगाए गए बीजेपी के सारे पोस्टर हटा दिए।

सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे और फिर बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस ने अपने कार्यालय और दूसरे स्थानों से सिंंधिया के नाम और तस्वीर वाले पोस्टर बैनर हटवा दिये, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से उनकी नेमप्लेट हटा दी गई। वहीं बीजेपी ने सिंधिया के समर्थन में बड़ा सा बैनर लगा दिया है और अब गुरूवार को उनके भव्य स्वागत की तैयारी में भी जुट गई है। इधर नगर निगम ने बीजेपी द्वारा सिंधिया के समर्थन में लगाए गए पोस्टर हटाने की कार्रवाई की हैै। इन सारी कवायदों से साफ होता है कि राजनीति में रिश्ते बदलते देर नहीं लगती और रिश्ते बदलते ही बाकी सारी चीजें भी बदल जाती हैै।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews