आखिर किसके होंगे नारायण !

आखिर किसके होंगे नारायण !

भोपाल। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने रविवार को सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि सरकार बहुमत में है।

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उनकी सीएम से दो मिनिट की मुलाकात हुई है और वो यहां मैहर को जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम से मिलने आए थे, साथ ही उन्होने विंध्य प्रदेश की मांग भी रखी हैै। वहीं राज्यसभा की वोटिंग पर वो बोले कि चुनाव आने दीजिए। उन्होने कहा कि सीएम ने उनकी मांग को लेकर आश्वासन दिया है। दो दिन पहले भी उनके इस्तीफे की खबर आई थी लेकिन मुख्यमंत्री निवास से बाहर आकर कहा था कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। रविवार को भी उन्होंने कहा कि वह विंध्य प्रदेश के बारे में शासकीय संकल्प और मैहर को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलले आए हैं। उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार बहुमत में है तो उन्होंने उल्टे पत्रकारों से कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि सरकार बहुमत में है। लेकिन इस सवाल का जवाब कि आप किसकी तरफ है उन्होंने कहा कि जब बहुमत साबित करने का मौका आएगा तब इसका जवाब मिल जाएगा। पहले सपा फिर कांग्रेस और फिर बीजेपी के टिकिट पर चुने गये नारायण किसके होंगे, ये फिलहाल समझ से परे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews