नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर लगाया संविधान की अवहेलना का आरोप

narottam mishra

भोपाल। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस संविधान की अवहेलना कर रही। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार डरी हुई है इसीलिए फ्लोर टेस्ट नहीं करा रही है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में भी तैयार हैं, वहीं अपने विधायकों को भोपाल से बाहर भेजने की बात पर उन्होने कहा कि भले हमारे विधायक दिल्ली जा रहे हों लेकिन वो सबसे कम दूरी पर जा रहे हैं और एक घंटे में भोपाल आ जाएंगे। उन्होने कहा कि मैंने रविवार को ही कहा था कि कमलनाथ सरकार कोरोना के बहाने फ्लोर टेस्ट से बचने का प्रयास करेगी और यही हुआ भी है। उन्होने कहा कि सरकार को राज्यपाल के निर्देशों का पालन करते हुए तुरंत फ्लोर टेस्ट कराना चाहिये।

आपको बता दें कि राज्यपाल ने 16 मार्च को सदन में फ्लोर टेस्ट कराने के लिये निर्देशित किया था लेकिन सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन को 26 मार्च तक के लिये स्थगित कर दिया गया। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर विधानसभा स्थगित की गई है  लेकिन बीजेपी का आरोप है कि कोरोना की आड़ में सरकार फ्लोर टेस्ट से बच रही है और उसके पास बहुमत नहीं है ऐसे में सरकार चलाना असंवैधानिक है। इसीलिये बीजेपी ने जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग दोहराई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews