दिग्विजय पर नरोत्तम का तंज-‘आगे क्या होगा खुदा जाने, मचिस को भेजा आग बुझाने’

दिग्विजय पर नरोत्तम का तंज-‘आगे क्या होगा खुदा जाने, मचिस को भेजा आग बुझाने’

भोपाल।

बेंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरना देने पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।नरोत्तम ने तंस कसते हुए कहा कि अब आगे क्या होगा यह तो खुदा जाने, मचीस को भेजा है आग बुझाने। मिस्टर बंठाधार एक और पॉलिटिकल ड्रामा करने गए है यह पहला नहीं है इससे पहले भी कर चुंके है।

मिश्रा ने कहा कि गुरुग्राम भी गए थे जब भी कांग्रेस के विधायको ने कहा था किसी ने बंधक नहीं बनाया
।बेंगलुरु के विधायक नहीं मिलना चाहते है। वो किसी के दवाब में नहीं है।उन्होंने इस्तीफे दे दिए है और पीसी करके साफ कह दिया है कि वे सरकार के साथ नही रहना चाहते। जबरन उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है.

मिश्रा ने कहा कि लगता है मिस्टर बंठाधार कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे। सरकार बहुतमत खो चुकी है।अगर बहुत  है तो साबित करना चाहिए। राज्यपाल ने दो दो बार फ्लोर टेस्ट करने को कहा लेकिन इन्होंने उनके आदेश का पालन नही किया। पिछले 15 महीनो में हम 15 मिनिट्स के लिए सीएम से मिलने के लिए तरस गए है उनके विधायक सरकार झूठ की बुनियाद पर है।वही आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक को उन्होंने ढोंग बताया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews