BJP विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर नरोत्तम मिश्रा ने जताया शोक

BJP विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन पर नरोत्तम मिश्रा ने जताया शोक

भोपाल।मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और आगर से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है।एक के बाद बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने बाद पूर्व मंत्री मंत्री और बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया है।मिश्रा ने कहा कि मनोहर ऊंटवाल जी मेरे मित्र थे। आज का दिन मेरे लिए दुखद दिन है।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि मनोहर ऊंटवाल जी मेरे मित्र थे। आज का दिन मेरे लिए दुखद दिन है।वर्षो मेरे साथ विधायक रहे और अभी भी विधायक थे। सांसद रहे और मेरे साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहे।अकस्मात हमारे बीच से यूं चले जाएंगे मन को विश्वास नही हो रहा, काल इतना क्रुर हो सकता है।

मिश्रा ने आगे कहा कि मैं दो दिन पहले ही उनसे मेंदाता में मिला था।ऐसा लग रहा था कि जल्दी ठीक हो जाएंगे।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews