नरोत्तम मिश्रा बोले- अब TI को मिल सकेगा DSP का पदभार, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

नरोत्तम मिश्रा डीएसपी पदभार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है।अब 160 टीआई (TI) को डीएसपी का पदभार मिल सकेगा। इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में डीएसपी (DSP) के 160 रिक्त पदों का प्रभार टीआई को सौंपा जा सकेगा। उच्च पद का प्रभार सौंपने के लिये मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। पुलिस रेग्युलेशन एक्ट (Police regulation act) की धारा-45 में 45 (क) को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले- कोरोना कर्फ्यू को और प्रभावी बनाएं, अधिकारी जिलों में जाकर देखें व्यवस्था

डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने बताया कि पुलिस विभाग (Police Department) की कार्य-प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिये रिक्त पदों के विरुद्ध उच्च पदों का प्रभार शासन द्वारा सौंपे जाने का कार्य विगत माहों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इसके लिये पुलिस रेग्युलेशन एक्ट की धाराओं में सरकार (MP Government) ने संशोधन भी किया है। पूर्व में कांस्टेबल स्तर से सब इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार सौंपा जा चुका है। इसी अनुक्रम में अब सरकार DSP के रिक्त पदों पर 160 TI को पदभार सौंपने जा रही है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान के कड़े निर्देश- सर्वे कर जहाँ कोरोना, उसे वहीं समाप्त कर दें

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि टी आई से डीएसपी का पदभार ग्रहण करने पर टी.आई. कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (MP Police) की वर्दी धारण कर पदेन समस्त शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा। पदभार ग्रहण करने पर वे उप पुलिस अधीक्षक पद पर वरिष्ठता या वेतन भत्ते का दावा नहीं कर सकेंगे। शीघ्र ही उच्च पद का प्रभार सौंपे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews