MP News : नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा ‘न किसी के भाई न किसी की जान, पाकिस्तान के हालात से परेशान’

MP News : नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा ‘न किसी के भाई न किसी की जान, पाकिस्तान के हालात से परेशान’

Narottam Mishra took a dig at Digvijay Singh : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ‘वो न किसी के भाई हैं न किसी की जान।’ उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में ईद पर हुए पथराव पर को लेकर उनके बयान पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि वो पाकिस्तान के हालात से परेशान है। बता दें कि इस घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पत्थरबाजी कौन करता है, पता नहीं लेकिन एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे पकड़े जाते हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर उन्हें घेरे में लेते हुए कहा कि ‘दिग्विजय सिंह जी एक ही वर्ग के लोगों को पत्थरबाज स्वयं बता रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज आ गए हैं। आप पुलिस, कानून , संविधान सबपर सवाल उठा रहे हैं। एक वर्ग विशेष पर नजरें इनायत करने के लिए आप ये सब  बोलते रहते हो, ये समझ में आता है। दरअसल दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं न किसी के जान हैं..पड़ोसी मुल्क के आटा महंगा होने से परेशान हैं। इनकी मन:स्थिति पाकिस्तान में जो त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है, उससे समझ में आती है और उसी से इनकी पीड़ा समझ में आती है कि ये कितने ज्यादा पीड़ित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।’ वहीं कमलनाथ पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि ‘कमलनाथ जी हाथ जोड़े खड़े हैं , पूजा पाठ कर रहे हैं। इससे अच्छे दिन और क्या आएंगे?

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में केश (नगदी) परिवहन के लिए सरकार एक गाइडलाइन बनाने जा रही है। वहीं सिरोंज विधायक के खुद को जान का खतरा बताने पर उन्होने कहा कि सभी की जान माल की सुरक्षा की हमारी जिम्मेदारी है। सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने अपनी जान को खतरा बताया है। इसे लेकर विदिशा एसपी को निर्देश दिए गए हैं। रविवार को दतिया में माई के प्राकट्य महोत्सव को लेकर उन्होने कहा कि कल अद्भुत , अविश्वसनीय ऐतिहासिक और अलौकिक कार्यक्रम हुआ इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , ट्रस्ट की अध्यक्ष राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और दतिया की धर्म प्रेमी जनता का बहुत-बहुत आभार जिन्होने माई के भक्तों के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए।

[dgv_vimeo_video id=”820774093″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews