RSS की खाकी निक्कर में आग पर नरोत्तम मिश्रा का हमला, कहा ‘कांग्रेस की मूल प्रवृत्ति ही आग लगाना’

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होने नफरत फैलाकर देश में आग लगाने का ही काम किया है। आज अगर यह निक्कर जला रहे हैं तो कौन सी बड़ी बात है। ये बात उन्होने कांग्रेस के उस ट्वीट के जवाब में कही जिसमें आरएसएस की खाकी निक्कर को जलते हुए दिखाया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ही हमेशा से ही नफरत फैलाकर देश तोड़ने की रही है।

गरबे पर संस्कृति मंत्री का बड़ा बयान, मुस्लिम समाज के लिए कही ये बात

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने विभाजन के समय नफरत फैलाकर देश को आग में झोंकने का काम किया। 84 के दंगों में सिक्खों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाने वाले भी यही लोग थे। 72 साल तक कश्मीर को आतंक की आग में झुलसाने वाले भी यही कांग्रेसी थे। एक दशक तक पंजाब को आतंक की आग में झोंकने वाले भी यही कांग्रेसी थे। इस तरह के उदाहरणों को सूची बहुत लंबी है। ये सारे उदाहरण काफी है बताने के लिए कि कांग्रेस मूल चरित्र ही नफरत फैलाकर देश में आग लगाने की रहा हैं।

उन्होने कहा कि जिस कांग्रेस की मानसिकता व चरित्र ही नफरत फैलाकर आग लगाने का हो, वह अगर देशभक्त संगठन आरएसएस की ड्रेस में आग लगाकर नफरत फ़ैलाने का प्रयास कर रही है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं। कांग्रेस के इस कृत्य ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असली मकसद भी सामने ला दिया है। अब यह साबित हो गया है कि यह यात्रा भारत जोड़ो नहीं, नफरत जोड़ो के लिए निकाली जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”749057401″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews