#Lockdown बढ़ाने को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, दिग्विजय-कांग्रेस को घेरा

#Lockdown बढ़ाने को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, दिग्विजय-कांग्रेस को घेरा

भोपाल।
भोपाल (Bhopal) में लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम का कहना है कि भोपाल में दस दिन के बाद लॉक डाउन पर विचार नही किया जा रहा है अन्य विकल्प पर विचार किया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि #lockdown की अवधि अब और आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। लाॅकडाउन की तारीख आगे बढ़ाने के बजाय सरकार दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी। जब कोई और विकल्प कारगर नहीं लगेगा तभी लाॅकडाउन आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे।

कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

कांग्रेस में जारी ट्वीटवार और अंतर्कलह को लेकर नरोत्तम ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व के सवाल पर अंतर्कलह और ट्विवटर-पोस्टरवार में उलझी है । कांग्रेस अपने गिरेबां में झांकने के बजाय बीजेपी  पर आरोप लगा रही है।कमलनाथ जी यह क्यों नहीं समझते कि कांग्रेस में जिस बयान पर बवाल मचा है वो भाजपा के किसी नेता ने नहीं बल्कि उनके बेटे नकुलनाथ ने दिया है।कांग्रेस में मुखिया को लेकर हो रही खींचतान पर नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये किसको फिकर थी कि काबिले का क्या होगा। सब इस पर लड़ रहे है कि सरदार कौन होगा

दिग्विजय को जमकर घेरा

देश मे दलबदल कानून को लेकर दिग्विजय सिंह की चिट्ठी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दलबदल के कानून की अच्छी जानकरी कांग्रेस के राष्ट्रीय दे देंगे उन्होंने कई नेताओं का दलबदल करवाये है।दलबदल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेहतर बता पाएंगे, देश मे सर्वाधिक लगो को दलबदल कांग्रेस सरकार ने करवाया , इसकी सूची वो देदे या हम देदे । सर्वाधिक सरकार कांग्रेस ने दलबदल से गिराई है । पत्र क्यों मोदी जी को अमित शाह को संघ प्रमुख को या राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखते है ।पहले आप अपने पार्टी के भीतर लिखो वहां संतुष्ट न हो तो कही और लिखो आखिर में हम ही आप का मार्गदर्शन करें क्या।

राफेल की गर्जना से गूँजेगा हिन्दुस्तान का आसमान

नरोत्तम ने कहा कि हिंदुस्तान का आसमान राफेल की गर्जना से गूँजेगा ओर देश का सर सम्मान से बढ़ेगा।राफेल हिंदुस्तान आने के बाद तीन जगह मातम होगा.चीन पाकिस्तान और जो ट्वीट कर रहे उनका उनके यहां राफेल आने का मातम होगा।जो लोग सेना का मनोबल गिरा रहे है पुलिस का मनोबल गिरते है इन लोगो को दूसरे देश की नागरिकता लेना चाहिए।कांग्रेस लगातार एक जुठ बोलने की कोशिश में लगे है राफेल को लेकर तमाम न्याक रिपोर्ट आ चुकी है।

छतरपुर युवक के फांसी पर बोले

छतरपुर के कोविड सेंटर में कोरोना संक्रमित युवक की फांसी लगाने को लेकर कहा कि युवक घबराया हुआ था कोरोना संक्रमण को लेकर डरा हुआ था। सरकार कोविड मरीजो की मनोचिकित्सकों से कॉउंसलिंग करवाने पर विचार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews