कांग्रेस की अंतर्कलह पर सामने आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

कांग्रेस की अंतर्कलह पर सामने आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह (Govind Singh) के टिकट बंटवारे को लेकर काँग्रेस पर दिए गए बयान को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की, विदेशी मूल का व्यक्ति ही कांग्रेस की सत्ता में आज कहां पर है और इस कांग्रेस पार्टी(Congress Party) की स्थापना भारत के लोकतंत्र को खत्म करने के लिए ही की गई थी। बता दें पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि आप उम्मीदवारों की सूची (List of candidates) अभी दिल्ली (Delhi) से तय हो रही हैं

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 20 सालों से लगातार सरकार की अगुवाई को लेकर गृह मंत्री ने कहा, पीएम मोदी एक अद्भुत व्यक्ति है। मोदी जी जब पार्टी के साधारण कार्यकर्ता थे तब गुजरात के लोग उनके अंदर मुख्यमंत्री की छवि देखा करते थे। उन्होंने कहा, मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो लोग उनके अंदर प्रधानमंत्री की छवि देखते थे, जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो आज उनकी छवि वैश्विक नेता की बन गई है।

यह भी पढ़े…नरोत्तम मिश्रा का तंज- कमलनाथ के हाथ में ट्रांसफर-पोस्टिंग का फरमान, दिल में जैकलीन-सलमान

उन्होंने कहा, एक किसान का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है यह चौधरी चरण सिंह जी ने बताया था। एक साधारण परिवार का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है यह बात शास्त्री जी ने भी बताई थी। एक सिर्फ नाम का प्रधानमंत्री बन सकता है ये मनमोहन सिंह जी ने बताया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिना प्रधानमंत्री बने सरकार पर नियंत्रण रख सकता है यह बात सोनिया जी ने बताई। उन्होंने कहा कि, काम करके भारत माता के माथे को पूरे विश्व में गौरवान्वित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

दिग्विजय को बुलाया तो वोट कटेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की उपचुनावों (By-election) में प्रचार से दूरी पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को सब जानते है कि उन्हें प्रचार के लिए बुलाया तो वोट कटेंगे। भांडेर में कांग्रेस की चुनावी सभा में पूर्व सीएम कमलनाथ सहित 9 पार्टी नेताओं के खिलाफ FIR पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, उच्च न्यायालय के निर्देशों का हम सभी को पालन करना चाहिए वहां के प्रशासन ने भी यही किया है।

यह भी पढ़े…वचन पत्र पर सियासत : नरोत्तम मिश्रा बोले- यह कमलनाथ का कपट पत्र, जनता को जवाब दे कांग्रेस

संसद में सोना, खाट पर चर्चा

कांग्रेस की खाट पर चर्चा को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस (Congress) पर तंज कसते हुए कहा, यह लोग संसद में सोते हैं और खाट पर भाषण देते हैं। हम लोग खाट पर सोते हैं और संसद में भाषण देते हैं। उन्होंने कहा खाट पर चर्चा तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यूपी में भी की थी तब उनका एक फोटो भी वायरल हो रहा था संसद में सोते हुए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews