सिंधिया के बीजेपी में आने का नरोत्तम ने किया स्वागत, राजमाता को याद कर हुए भावुक

सिंधिया के बीजेपी में आने का नरोत्तम ने किया स्वागत, राजमाता को याद कर हुए भावुक

भोपाल। कांग्रेस के स्टार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने का मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि 40 साल बाद वह वक्त आया है जब एक बार फिर पूरा परिवार बीजेपी के साथ है। राजमाता को याद कर भावुक हुए नरोत्तम ने कहा कि वे बीजेपी की नींव का पत्थर रखने वाली संस्थापक सदस्यों में से एक थीं।

नरोत्तम ने कहा कि सिंधिया के बीजेपी में आने से से पार्टी की ताकत बढेगी। पिछले सवा साल में जिस तरह से कमलनाथ सरकार ने इस प्रदेश को पतन के गर्त में धकेला अब सिंधिया के आने से हम सब मिलकर उसे एक बार फिर ऊंचाइयों के शिखर पर ले जाएंगे। नरोत्तम ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी है और ओजस्वी वक्ता भी हैं। उन्होने कहा कि सिंधिया खुद कमलनाथ सरकार के ऊपर पिछले कई दिनों से सवालिया निशान खड़े कर रहे थे और उन्होंने कहा था कि ना तो किसानों का कर्जा माफ हो रहा है और न अतिथि विद्वानों की बातें पूरी हो रही है। कांग्रेस को ज्योतिरादित्य उपेक्षा बहुत भारी पड़ी है और पूरी कांग्रेस आज सड़क पर खड़ी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews