नयी पेंशन योजना में अधिका‍री-कर्मचारियों के साथ फिर नाइंसाफी, कर्मचारियों में रोष

pensioner pension

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश में कार्यरत 3 लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 2005 के बाद हुई है उनके अंशदायी पेंशन स्‍कीम में राज्‍य सरकार का हिस्‍सा 10 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत किया जाना था, जिस पर राज्‍य सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं दूसरी ओर मध्‍य प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों के अंशदायी पेंशन स्‍कीम में राज्‍य सरकार के हिस्‍से को 4 प्रतिशत बढाकर 10 प्रतिशत से 14 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन स्‍कीम में राज्‍य सरकार का हिस्‍सा नहीं बढने से कर्मचारियों में खासी नाराजगी है।

कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए मध्‍य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रान्‍तीय महामंत्री लक्ष्‍मीनारायण शर्मा ने मुख्‍य मंत्री एवं मुख्‍य सचिव को मेल पत्र प्रेषित कर प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन स्‍कीम में राज्‍य सरकार का हिस्‍सा 10 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत किये जाने की मांग की है। जिससे प्रदेश के 3 लाख अधिकारी कर्मचारी लाभान्वित हो सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews