कांग्रेस ने सिंधिया को कहा जयचंद, वीडियो जारी कर पुराने और नए महाराज की तुलना

कांग्रेस ने सिंधिया को कहा जयचंद, वीडियो जारी कर पुराने और नए महाराज की तुलना

भोपाल

कांग्रेस (congress) ने एक वीडियो (video) जारी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) पर करारा निशाना साधा है। इसमें उन्होने पुराने महाराज (old maharaj) और नये महाराज (new maharaj) की तुलना करते हुए न सिर्फ उन्हें घेरा है बल्कि जयचंद (jaichand) की उपाधि तक से नवाज़ दिया है।

पुराने महाराज के वीडियो में सिंधिया (scindia) कह रहे हैं किया कि मैंने खुद किसानों (farmers) को सर्टिफिकेट दिलवाए हैं और किसानों के दो लाख से लेकर 75 हजार तक के ऋण (loan) माफ किए हैं। भाजपा (bjp) यकीन नहीं कर सकती है कि जो दो लाख करोड़ का ऋण (loan) वो सरकारी खजाने पर छोड़ गई थी, उसके बाद भी कांग्रेस सरकार (congress government) ने किसानों (farmers) के 40 हजार करोड़ किसानों के ऋण माफ किया है। वो खुलेआम पीएम मोदी (pm modi), अमित शाह (amit shah), योगी (yogi) और शिवराज (shivraj) को नौटंकीबाज़ कह रहे हैं।

वहीं बीजेपी (bjp) में शामिल होने के बाद नए महाराज इसी वीडियो (video) में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) की तारीफ के कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। सिंधिया (scindia) ने कहा है कि पीएम मोदी अति क्षमतावान हैं और समर्पित भाव से कार्य करने के कारण उन्होने देश का नाम दुनियाभर में आगे बढ़ाया है और मैंं मानता हूं कि भारत (India) का भविष्य उनके हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है।

पब्लिक है ये सब जानती है, इस फिल्मी गीत पर पिरोए इस वीडियो के अंत में वाह महाराज कहकर मखौल उड़ाते हुए उन्हें जयचंद महाराज (jaichand) तक कह डाला है। जाहिर है इस वीडियो के ज़रिये कांग्रेस जनता को ये अहसास कराना चाहती है कि सिंधिया ने न सिर्फ कांग्रेस बल्कि जनता के साथ भी विश्वासघात किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews