MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

जिंदा युवक का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, खुद को जिंदा साबित करने भटक रहा, ग्वालियर नगर-निगम कमिश्नर को नोटिस जारी

युवक के जिंदा रहते हुए बने मृत्यु प्रमाण-पत्र के चलते न सिर्फ वो खुद बल्कि उसके परिजन भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

ग्वालियर शहर में एक जीवित युवक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। युवक अब खुद को जिंदा साबित करने कभी कलेक्टर तो कभी नगर-निगम कमिश्नर के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसके प्रमाण पत्र में सुधार नहीं हो प रहा है।

कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से बना सर्टिफिकेट 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा, जिसमें उनसे कहा कि एक ठेकेदार और नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से मेरा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया गया है। जिससे उसका आधार कार्ड व उसके बच्चों के सभी दस्तावेज नष्ट हो गये है। इस कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेशा मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews