अब युवक कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया पर उठे सवाल

अब युवक कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया पर उठे सवाल

भोपाल|

मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में होने वाले युवक कांग्रेस (youth congress) के चुनाव (election) के पहले ही बवाल खड़ा हो गया है । दरअसल इस चुनाव की प्रक्रिया (process) को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी लेकिन बाद में यह सोच कर कि यह आलाकमान का निर्णय है, कांग्रेस के युवा नेता शांत हो गए थे। लेकिन अब पूरी प्रणाली में कुछ फेरबदल होने से एक बार फिर असंतोष के सुर उठने लगे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के खास खास माने जाने वाले युवा नेता और भोपाल (bhopal) जिले के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा घाटगे (krishna ghatge) ने इस चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं ।

उनका कहना है कि गत दिनों युवक कांग्रेस के चुनाव में इंटरव्यू (interview) देने के मामले में मेरे द्वारा विरोध किया गया था परंतु अब कुछ विधायकों को सिस्टम (system) में चुनाव लड़वाने के लिए इंटरव्यू के समीकरण में बदलाव किया गया है और उसके बाद भी मुझे अध्यक्ष पद पर अनुमति नहीं दी गई।

गौरतलब है कि मेरे द्वारा विगत दिनों इंटरव्यू नहीं देने पर अपनी बात रखी गई थी परंतु कांग्रेस के ही दो विधायकों भूपेन्द्र सिह मरावी (bhupendra singh maravi) और सिद्दार्थ कुशवाह (siddarth kushwaha) को डायरेक्ट इलेक्शन में एंट्री दी गई और हमारे जैसे कार्यकर्ताओं को सिस्टम से अलग कर दिया गया । राहुल गांधी (rahul gandhi) जी के इलेक्शन सिस्टम को गलत तरीके से लागू किया जा रहा है और हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को इलेक्शन सिस्टम से अलग किया जा रहा है चाहे कॉलेज में जनभागीदारी अध्यक्ष बनाने के बाद हो तो विधायकों को बनाया जाता है और चाहे यूथ कांग्रेस में अध्यक्ष पद लगाने के बाद हो तो अब विधायकों को उतारा जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है ।यदि इसी प्रकार हर जगह विधायकों को घुसने की कोशिश की गई तो कार्यकर्ता हताश होकर हाशिए पर चला जाएगा जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews