अब रजा मुराद ने किया CAA/NRC का विरोध, अदनान सामी की नागरिकता पर भी उठाए सवाल

अब रजा मुराद ने किया CAA/NRC का विरोध, अदनान सामी की नागरिकता पर भी उठाए सवाल

भोपाल।
देशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मशहूर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद भी कूद पड़े है।मुराद ने खुलकर CAA और NRC का विरोध किया है।उनका कहना है कि किसी को भी धर्म के आधार पर देश की नागरिकता देना बिल्कुल गलत है।वही उन्होंने सिंगर अदनाम सामी की भी नागरिकता पर सवाल उठाए है।

भोपाल पहुंचे रजा मुराद ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर भी सवाल उठाए।मुराद ने कहा कि अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुस्लिमों को नागरिकता नही दी जा रही है तो अदनान सामी को क्यो दी गई। अगर सिंगर अदनान सामी को नागरिकता दे सकते हैं तो बाकी लोगों को क्यों नहीं दे सकते।ये कानून हमारे संविधान के विपरीत है. सरकार को इस कानून को रोल बैक करना चाहिए।

वही फ़िल्म ‘छपाक’ और ‘तानाजी’ पर हो रही राजनीति पर मुराद ने कहा कि ऐसा देश मे बहुत कुछ हो रहा है जो नही होना चाहिए। बॉलीवुड सितारों की CAA की चुप्पी पर कहा कि अपनी अभिव्यक्ति को देश मे व्यक्त करने पर क्या होता है ये बात सबको पता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews