अब BJP में बगावत, MLA नारायण त्रिपाठी का इस्तीफा!

bjp mla narayan tripathi

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक उठापटक जारी है।हॉर्स ट्रेडिंग के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद विधायकों के इस्तीफे का दौर चल पड़ा है। कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेस का पलटवार होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी को अपने पाले में मिला लिया है। सुत्रों की माने तो नारायण त्रिपाठी ने भी इस्तीफा दे दिया है। त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा और उसे मंजूर भी कर लिया है। इन खबरों को तब बल मिला जब देर रात मुख्यमंत्री निवास बैठक में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ बैठक में संजय पाठक और शरद कोल भी मौजूद थे।

खबर है कि  तीनों विधायकों को पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल सीएम हाउस लेकर पहुंचे। सीएम हाउस में कैबिनेट मंत्री तरुण भनोत, जीतू पटवारी, गोविंद सिंह, विजय लक्ष्मी साधौ, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह, लाखन सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और रणवीर जाटव समेत कई दिग्गज मौजूद थे। करीब एक घंटे से ज्यादा चली । बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम हाउस से निकलकर मीडिया से बातचीत में इस्तीफा देने की बात से साफ़ तौर पर इनकार किया है। त्रिपाठी ने कहा कि वो यहां अपने क्षेत्र के विकास की बात करने के लिए सीएम कमलनाथ से मिलने आए थे।हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सर्वधर्म समभाव। जो देशहित की बात करेगा, हम उनके साथ हैं।  उनते इस बयान से सियासी गलियारों में अब भी चर्चा है कि नारायण त्रिपाठी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते है। पार्टी से नाराज होने के चलते कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में त्रिपाठी कांग्रेस में वापसी कर सकते है। वही  संजय पाठक और शरद कौल की भी घर वापसी की चर्चाएं जोरों पर है। इधर कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में जमकर भूचाल आ गया है।

आपको बता दें कि नारायण त्रिपाठी पहले कांग्रेस पार्टी में थे जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और अब यह माना जा रहा है कि वह फिर से अपने घर में वापसी कर रहे है।यह तो जल्द सामने आएगा कि नारायण त्रिपाठी वाकई में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं या सीएम हाउस पहुंचने की उनकी कोई और वजह है।हालांकि मीडिया के सामने वे इंकार करते हुए नजर आ रहे है , लेकिन सियासी समीकरण कुछ और इशारे कर रहे है।

उधर इस सियासी घटनाक्रम के बीच गुरुवार-शुक्रवार रात दरमियानी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम हाउस में बैठक ली और यहां प्रदेश के सियासी हालात पर मंथन हुआ। इस बैठक में मंत्री पीसी शर्मा, मंत्री जीतू पटवारी जयवर्धन सिंह सहित अन्य मंत्री और नेता भी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews