Hindi News

कमल नाथ का ब्लॉक बस्टर: स्थानीय चुनाव में इतने फीसदी OBC को कांग्रेस देगी टिकट

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के मप्र में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव (MP local body elections) कराये जाने के आदेश के बाद सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) इस मामले में रिव्यू पिटीशन की तैयारी कर रही है तो वहीं राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा (BJP Madhya Pradesh) और कांग्रेस  (MP Congress) एक दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों पार्टियां इस फैसले के बाद होने वाले नुकसान का आकलन कर रही हैं और डेमेज कंट्रोल की तैयारी में जुट गई हैं। कांग्रेस ने तेज कदम आगे बढ़ाते हुए टिकट वितरण में 27 प्रतिशत ओबीसी को देने की घोषणा भी कर दी।

ये भी पढ़ें – MP Weather : जारी है लू का प्रभाव, मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने एक वीडियो जारी कर भाजपा की प्रदेश सरकार पर ओबीसी के साथ छलावा करने के आरोप लगाए। कमल नाथ ने कहा कि हमें भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने 2 साल तक कोई प्रयास नहीं किये, कोई कानून नहीं लाये, संविधान में संशोधन हो सकता था, लेकिन इन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की, इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है।

ये भी पढ़ें – MP School : जून के आखिरी सप्ताह से संचालित होंगे स्कूल, प्राचार्य को दिया जा रहा प्रशिक्षण, छात्रों को मिलेगा लाभ

कमल नाथ ने कहा कि इन सब हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने तय किया कि आगामी आने वाले निकाय चुनाव में हम 27 प्रतिशत टिकट पिछड़े वर्ग को देंगे (Congress will give 27 percent OBC reservation)

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव पर राज्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा बयान – 12 जून तक कराए जाएंगे चुनाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews