Hindi News

फरवरी में इन 3 बैंकों ने किया सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

Published:
फरवरी में कई प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने सेविंग्स अकाउंट डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैलेंस के आधार पर इंटरेस्ट मिल रहा है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?
फरवरी में इन 3 बैंकों ने किया सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

AI Generated Image

सेविंग डिपॉजिट (Savings Account) को निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इस पर बैंक नियमित ब्याज भी ऑफर करते हैं। हालांकि इंटरेस्ट रेट अमाउंट पर निर्भर करता है। बैंक समय-समय पर इसमें संशोधन भी करते हैं। फरवरी 2026 में कई बैंक सेविंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में  बदलाव कर चुके हैं। सूची में शामिल सभी बैंक एक लाख रुपये के बैलेंस पर 2.50% या इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने जमा खाते के लिए नई ब्याज दरें 20 फरवरी 2026 को लागू कर दी हैं। एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 10 करोड़ रुपये से कम की रकम पर भी 2.50% ब्याज मिल रहा है। 10 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 4% ब्याज बैंक दे रहा है। 50 करोड़ रुपये से लेकर 150 करोड़ रुपये की राशि पर 5.50% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

जम्मू एंड कश्मीर बैंक सेविंग्स अकाउंट इंटरेस्ट रेट 

जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने 11 फरवरी को ही सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। डोमेस्टिक/ एनआरओ/एनआरई/ रूपे सेविंग्स बैंक डिपॉजिट पर 2.55% ब्याज मिल रहा है। वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दर 

आरबीएल बैंक जमा खाता ब्याज दर 

प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक ने भी 11 फरवरी को सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया था। 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 3% ब्याज सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक की रकम पर 5% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 10 लाख रुपये से अधिक और 7.5 करोड़ रुपये तक की रकम पर 6% रिटर्न मिल रहा है। 7.50 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक की राशि पर यह प्राइवेट बैंक  5.50% ब्याज से जमा खाते पर ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दर 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews