पुरानी जेल को जमींदोज कर शॉपिंग मॉल बनाने की तैयारी

पुरानी जेल को जमींदोज कर शॉपिंग मॉल बनाने की तैयारी

भोपाल।

भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल जमींदोज होने की कगार पर है। जहां जेल की अवधि अब तीन बाकी रह गई है। इस पुरानी जेल को री-डेंशीफिकेशन स्कीम के तहत तोड़ा जा रहा है। जिसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने टेंडर जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि मैं जून से पुरानी जेल को तोड़कर उस पर सरकारी भवन शॉपिंग मॉल, कन्वेंशन सेंटर सहित अन्य निर्माण शुरू हो जाएंगे।

दरअसल कुछ खामियों को दूर करने के बाद सरकार ने री-डेंशिफिकेशन के तहत अन्य निर्माण करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी। जिसके बाद हाउसिंग बोर्ड ने टेंडर जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि टेंडर का काम अप्रैल माह तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मई या जून माह में जेल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस प्रक्रिया के तहत काम करेगी एजेंसियां

बता दे कीजिए परिसर 51.74 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें से 6.49 एकड़ जमीन मंत्रालय के विस्तार को दे दी गई थी। इसके अलावा 10.28 एकड़ जमीन सड़क चौड़ीकरण और 6.49 एकड़ जमीन छोड़ी गई है। जिसके बाद 33.87 एकड़ जमीन है जेल परिसर में बची हुई है। जिसमें इस प्रोजेक्ट के जरिए प्राइवेट बिल्डर 33. 87 एकड़ जमीन में से 13.88 एकड़ जमीन पर जेल मुख्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के लिए भवन का निर्माण करेगी जबकि बाकी बचे 19 दशमलव 99 एकर जमीन पर बिल्डर या निर्माण एजेंसियां शॉपिंग मॉल, 3 सितारा होटल सहित कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करेगी।

प्रोजेक्ट की कुल लागत

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 425 करोड़ आंकी गई है। जिसमें से 13.88 एकड़ जमीन पर सरकारी भवन बनेंगे वहीं 19.99 एकड़ जमीन पर निजी निर्माण होंगे। जेल मुख्यालय का निर्माण 1.8 60 एकड़ जमीन में 20 करोड़ की लागत से होगा जबकि जिला एवं सत्र न्यायालय को 9.36 एकड़ जमीन 143 करोड़ की लागत से दी गई है। बताया जा रहा है किसके लिए निर्माण एजेंसियों को 3 साल का समय दिया जाएगा। वहीं जेल परिसर में करीब 1375 पेड़ है जिनको दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इन पेड़ों की शिफ्टिंग एवं रखरखाव के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews