भोपाल के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने की सहभागिता

भोपाल के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने की सहभागिता

Workshop of Institute of Excellence in Higher Education : भोपाल के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 6 सितंबर को व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रकोष्ठ (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में “होटल प्रबंधन में रोजगार के अवसर” विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान ‘वी आर लेडीज एंड जेंटलमेन्स सर्विंग लेडीज एंड जेंटलमेन्स’ विषय के बारीक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

इस कार्यशाला का आयोजन संस्थान के सृजन हाल में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में दीपक श्रीवास्तव, पूर्व जनरल मैनेजर ताज ग्रुप ने होटल प्रबंधन एवं इसमें रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होने होटल मैनेजमेंट से सम्बंधित विभिन्न विधाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यशाला में संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रबंधन एक कला है। इस तरह की कार्यशाला विद्यार्थियों में व्यवहारिक कौशल अर्जित करने का एक मौका देती है। डॉ अग्रवाल ने दीपक श्रीवास्तव को प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस कहकर संबोधित किया।

कार्यशाला के दौरान दीपक श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के प्रश्नों व जिज्ञासाओं का उत्तर दिया गया | व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. रुचिरा चौधरी ने कार्यशाला के उद्देश्य तथा उपादेयता के बारे में प्रकाश डाला। कार्यशाला का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि चौहान द्वारा दिया गया। यहां संस्थान से 90 से अधिक विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की छात्राओं गोरी माथुर, अनुश्री खरे एवं अनुजा व्यास द्वारा किया गया |

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews