ट्यूशन फीस जमा नहीं करने पर भी जारी रहेगी ऑनलाइन क्लासेस, कलेक्टर के निर्देश

name astrology

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

भोपाल में चल रहे अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल ऑनलाइन क्लासेस ले रहे विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस समय पर जमा नहीं करने पर ऑनलाइन क्लास से नहीं रोक सकते हैं। ये निर्देश कलेक्टर एक बैठक में अविनाश लवानिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। उन्होने कहा कि फीस जमा नहीं होने पर बच्चों की पढ़ाई पर विपरित  असर नहीं पड़ना चाहिए, इसलिए फीस जमा नहीं होने पर भी उन्हें ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई जारी रहे। उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएं, यह निर्देश कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपन्न हुई समय-सीमा बैठक में दिये गए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि ऐसे अभिभावक जो बच्चों की ट्यूशन फीस या शुल्क समय पर नहीं जमा कर कर पा रहे हैं, उन बच्चों को भी शिक्षा और ऑनलाइन क्लासेस से वंचित नहीं किया जाए। साथ ही ये निर्देश भी दिए गए है वे प्रत्येक स्कूल में चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस का डाटा एनालिसिस करें। विद्यालयों में निरीक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से कितने बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो रही है इसकी भी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। बच्चों को उत्कृष्ट और लर्निंग मटेरियल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं। बच्चों को शिक्षकों द्वारा उचित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, इसके लिए टीचिंग स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्थाएं करें। ऑनलाइन क्लासेस के अलावा अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को पारंगत करें।

बैठक में कलेक्टर ने अन्य संबंधित विभागों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को गति दें और वास्तविक लाभ हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews