ऑपरेशन सतर्क-RPF और GRP ने भोपाल रेल परिसर में पकड़ी अवैध शराब

रेल परिसरों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु आरपीएफ-जीआरपी की टीमें निरंतर सतर्कता अभियान चला रही हैं।
illegal liquor shop of Som Group in Arera Colony BHOPAL

The National Human Rights Commission strong comments on illegal liquor shop of Som Group

रेल परिसरों में सुरक्षा एवं निगरानी को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल की रेल सुरक्षा बल और राज्य पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

संयुक्त कार्रवाई 

भोपाल RPF पोस्ट और जीआरपी द्वारा भोपाल स्टेशन के बीना की साइड आउटर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान बाबूराम पुत्र कालपी (उम्र 55 वर्ष, निवासी शिवपुरी, नई दिल्ली) को संदिग्ध रूप में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद तीन बैगों से कुल 17 बोतल अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग – 14 बोतल, ब्लैक डॉग – 03 बोतल), प्रत्येक 750 एमएल, कुल मात्रा 12.750 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹21,800/- पाई गई, को बरामद किया गया।

नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज 

पूछताछ में आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात जीआरपी द्वारा मौके पर ही कार्रवाई करते हुए शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाना भोपाल पर धारा 34 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरपीएफ-जीआरपी का निरंतर सतर्कता अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत रेल परिसरों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु आरपीएफ-जीआरपी की टीमें निरंतर सतर्कता अभियान चला रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा रेलवे परिसरों को अपराध मुक्त बनाना विभाग की प्राथमिकता है। रेल प्रशासन आमजन से अपील करता है कि रेल परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी आरपीएफ या जीआरपी पोस्ट को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews