अब पटवारियों को मिलेगा एक हजार रुपए स्टेशनरी भत्ता

patwari-will-get-allowance-for-stationary--

भोपाल। प्रदेश के पटवारियों को अब प्रतिमाह एक हजार रुपये स्टेशनरी भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर उनका स्टेशनरी भत्ता दोगुना कर दिया है। अब तक उन्हें प्रतिमाह पांच सौ रुपये स्टेशनरी भत्ता के नाम से मिलता था, जिसे बढ़ाया गया है। पांच सौ रुपये भत्ता 11 सितंबर 2013 से दिया जा रहा था। यहां बता दें कि वित्त विभाग ने स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने की सहमति अक्टूबर 2018 में ही दे दी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण इस पर अमल नहीं हो सका था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews