सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भाषण से नाराज पीसी शर्मा बीच कार्यक्रम से उठकर गए

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भाषण से नाराज पीसी शर्मा बीच कार्यक्रम से उठकर गए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच की खटास उस समय खुलकर सामने आ गई जब एमवीएम कॉलेज में दशहरा कार्यक्रम हो रहा था। यहां सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) और विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) मौजूद थे। साध्वी प्रज्ञा जनता को संबोधित कर रही थीं और इसी दौरान उन्होने कांग्रेसियों को खरी खरी सुना दी। इसपर नाराज पीसी शर्मा बीच कार्यक्रम में से ही चले गए। हालांकि बीजेपी नेता राहुल कोठारी ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश कीस लेकिन वे नहीं मानें।

नीमच में आपसी सौहार्द की मिसाल, 40 वर्षो से मुस्लिम परिवार बना रहा रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले

साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आज फिर उनके एक भाषण के कारण अजीबोगरीब स्थिति बन गई। वे दशहरा कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रही थी और इस दौरान उन्होने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होने कहा  “कांग्रेसी तो पशुओं से भी गए बीते हैं, ऐसे लोग विधायक बनने लायक नहीं है लेकिन विधायक बनते हैं। अपने को हिंदू कहते हैं लेकिन संवेदनाहीन होते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे कांग्रेसियों को और शर्म आनी चाहिए ऐसे देशद्रोहियों को।” वे यहीं नहीं रूकी, आगे उन्होने कहा कि “इनके लिए भारत में जगह नहीं है। भारत में कोई रहेगा तो सिर्फ राष्ट्रभक्त रहेगा। राष्ट्र हिंदुओं के साथ है, राष्ट्रभक्त हिंदू होते हैं।” इस दौरान कुछ देर तो पीसी शर्मा बैठे रहे, लेकिन जब साध्वी प्रज्ञा का भाषण अधिक तीखा हो गया तो वो कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

https://vimeo.com/633128899

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews