PM Modi ने बाटें “स्वामित्व योजना” के ई-संपत्ति कार्ड, MP के लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा ने दिया धन्यवाद, बोले-मेरा जीवन बदल गया

मनोहर ने बताया कि उसके पास 5 गाय और एक भैंस है, उनकी आमदनी 30 हजार रुपये महीना है इसमें से वो 16,000 रुपये महीने क़िस्त भरता है और परिवार का भरण पोषण भी करता है
PM Modi Svamitva Yojana

PM Modi distributed “Svamitva Yojana” e-property card:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत देश के 50 हजार से अधिक गांवों में 65 लाख ई संपत्ति कार्डों का वर्चुअल वितरण किया और लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार हितग्राही भी लाभान्वित हुए है, पीएम ने लाभार्थियों से बात कर उनके अनुभव पूछे, मध्य प्रदेश के लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा मैंने 10 लाख का लोन लिया है मेरा जीवन बदल गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित किये। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी किया। मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद और विधायक शामिल हुए,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

एमपी के लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद  

प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर ई कार्डों का वितरण किया और इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया, पीएम ने सीहोर जिले के लाभार्थी मनोहर मेवाडा से बात की उन्हें स्वामित्व कार्ड मिलने पर बधाई और शुभकामनायें दिन, पीएम ने लाभार्थी किसान मनोहर से इसके फायदे पूछे तो मनोहर से धन्यवाद देते हुए कहा मेरा जीवन बदल गया है।

किसान ने 10 लाख का लोन लेकर खोला डेयरी फॉर्म 

पीएम ने विस्तार से अपनी बात कहने का अनुरोध किया तब मनोहर ने बताया कि मेरे पास जमीन के कागज नहीं थे तो कोई बैंक लोन नहीं देता था लेकिन अब जमीन के कागज हैं तो मैंने 10 लाख रुपये का लोन लिया है इससे मैंने डेयरी फॉर्म खोला है, मैं अब खेती किसानी के साथ डेयरी फॉर्म भी चलाता हूँ।

आमदनी 30,000 , हर महीने चुका रहा 16000 रुपये की क़िस्त   

मनोहर ने बताया कि उसके पास 5 गाय और एक भैंस है, उनकी आमदनी 30 हजार रुपये महीना है इसमें से वो 16,000 रुपये महीने क़िस्त भरता है और परिवार का भरण पोषण भी करता है, पीएम ने जब पूछा कि ऐसा तो नहीं होगा कि लोन खर्च हो जाये और आप कर्जदार बन जाओ तो मनोहर ने बोला नहीं सर मेरे बच्चे भी अच्छे हैं मैं समय से लोन वापस कर रहा हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews