#1YearofModi2: PM मोदी के कार्यकाल का 1 साल पूरा, शिवराज बोले-Thank You

#1YearofModi2: PM मोदी के कार्यकाल का 1 साल पूरा, शिवराज बोले-Thank You

भोपाल।
कोरोना संकट  (corona crisis) और लॉकडाउन (lockdown) के बीच आज शनिवार 30 मई को मोदी सरकार (Modi Government) का दूसरा कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर दुनिया भर से पीएम मोदी को बधाईयां मिल रही है , खुद प्रधानमंत्री मोदी (pm modi)ने देश की जनता के नाम पत्र लिख पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, साथ ही यह भी कहा कि एक साल में लिए गए फैसले बड़े सपनों की उड़ान है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhaan)ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।

शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के राष्ट्र उत्थान और देश सेवा के एक साल पूरे होने की हार्दिक बधाई। आपके सक्षम नेतृत्व में देश ऐसे ही बढ़ता रहे, गरीबों और असमर्थों के जीवन में खुशहाली का नया प्रकाश उनके जीवन को आलोकित करता रहे; यही कामना।

अपने अगले ट्वीट में शिवराज कोरोना वायरस को लेकर किए गए संघर्ष को लेकर मोदी को धन्यवाद दिया है और लिखा है प्रधानमंत्री @narendramodi जी आपने जो समय रहते #Lockdown का फैसला किया, उससे #COVID19 से लड़ने के लिए देश-प्रदेश तैयार हो सका। आपके इस दूरदर्शी फैसले ने हजारों अनमोल जिंदगियों को बचा लिया। आपके सक्षम नेतृत्व को पाकर देश धन्य हुआ। आपका अभिनंदन! #1YearofModi2 ।

आखिरी ट्वीट में शिवराज ने राहत पैकेज का जिक्र करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने #COVID19 के संकट को अवसर में बदलने का संकल्पित प्रयास किया। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के माध्यम से आपने हर भारतीय को वापस खड़ा करने और समर्थ बनाने के लिए जो योजनाबद्ध तैयारी की, उसके लिए देश कृतज्ञ है। #1YearofModi2

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews