PMGKY: MP में 7 अगस्त को मनेगा अन्न उत्सव, पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

PMGKY: MP में 7 अगस्त को मनेगा अन्न उत्सव, पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 7 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Prime Minister Garib Kalyan Yojana) के अंतर्गत  बड़ा अन्न उत्सव किया जा रहा है। PMGKY का यह कार्यक्रम प्रदेश की सभी 25 हजार 435 उचित मूल्य दुकानों पर होगा।प्रत्येक दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को बैग में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। हितग्राहियों को एक दिन पूर्व निमंत्रण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।  खास बात ये है कि इसका शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) वर्चुअली करेंगे।

यह भी पढ़े.. पूर्व अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस विधायक के शामिल होने की भी अटकलें तेज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan)  ने कहा कि 7 अगस्त को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि PMGKY  कार्यक्रम में सभी जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। मंत्री, सांसद और MLA  अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में MP के बाहर के पात्र हितग्राही भी लाभान्वित हो सकेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  फैज अहमद किदवई ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर्स (CollectorS) को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

यह भी पढ़े..MP School: RTE अंतर्गत स्कूल चॉइस 4 अगस्त से, 14 को खुलेगी लॉटरी, कलेक्टरों को निर्देश

PMGKY 2021 कार्यक्रम में प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के लिये नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन की व्यवस्था देखेंगे। नोडल अधिकारी उन्हें आवंटित दुकान पर सभी तैयारियों की रिपोर्ट जिले में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देंगे। प्रत्येक दुकान के लिए सामाजिक टीम भी होगी, जिसमें सतर्कता समिति, क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव एवं स्थानीय प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे।हर नागरिक को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NFSA के सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह की मान से नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है।

बैग सहित राशन सामग्री का वितरण

कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत सभी पात्र परिवारों को बैग सहित राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को कार्यक्रम के दिन बैग में राशन सामग्री दी जाएगी। इसी दिन प्रात: 9 बजे ग्राम में प्रभातफेरी निकालकर हितग्राहियों को कार्यकम स्थल पर आमंत्रित किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान से संबद्ध अन्य ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान पर कार्यक्रम में आये हितग्राहियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। PMGKY के अंतर्गत हितग्राही को 5 किलो चावल अथवा गेहूँ का वितरण प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के मान से दो माह का राशन एक मुश्त थैलों में वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews