फिर बढ़ सकते हैं बिजली के दाम

फिर बढ़ सकते हैं बिजली के दाम

भोपाल। एक बार फिर प्रदेशवासियों को बिजली (power) का झटका लग सकता है। बिजली कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा है और अगर इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई तो प्रदेश में एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में बिजली कंपनियां लगातार घाटे में जा रही हैं और इसी कारण उन्होने विद्युत नियामक आयोग को बिजली 5.28 फीसदी महंगी करने का प्रस्ताव भेजा है। उनका कहना है कि है कि उन्हें 2000 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है। प्रदेश की मध्य, पूर्व और पश्चिम बिजली कंपनियों ने साल 2020 के लिए घरेलू बिजली की दरें 5.28 बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है जिसे आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। अगर इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल गई तो बिजली के दाम फिर बढ़ जाएंगे।

इस बीच उर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह (priyavrat singh) ने एक ट्वीट के ज़रिये बिजली कंपनियों के घाटे के लिए पूर्व बीजेपी (bjp) सरकार की को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि बिजली कंपनियों का 47 हजार करोड़ का घाटा शिवराज (shivraj) सरकार की देन है। तत्कालीन बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण बिजली कंपनियों को भयंकर घाटे में पहुंचा दिया है। उन्होने लिखा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath) के नेतृत्व में सरकार (government) काम का दिखावा नहीं बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास करती है तथा कांग्रेस (congress) सरकार का उद्देश्य मध्य प्रदेश को अच्छी और सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews