खनिज मंत्री ने कम्प्यूटर बाबा पर कसा तंज

खनिज मंत्री ने कम्प्यूटर बाबा पर कसा तंज

भोपाल। प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर दिए गए कंप्यूटर बाबा के बयान पर खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि कंप्यूटर बाबा के पास जानकारी का अभाव है और जानकारी के अभाव में बाबाजी सरकार की खदानों पर भी पहुंच जाते हैं। उन्होने कहा कि खदान वालों की आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते बाबा जी का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन जरूरी नहीं कि जहां बाबा जी जा रहे हैं वो अवैध खदान हो।

इसी के साथ दिवंगत अतिथि विद्वान की पत्नी के धरना देने के मामले पर खनिज मंत्री ने कहा कि मेरी सहानुभूति उनके साथ है और सम्बंधित विभाग के मंत्री को उनसे मिलने जाना चाहिए। वहींं सिंधिया के बयान पर मचे बवाल पर प्रदीप जायसवाल का कहना है कि सिंधिया जी का चिंतन अपनी जगह है और सरकार अपनी कार्रवाई कर रही है। वचन पत्र किसी एक दो व्यक्ति का नही है बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का है और पाँच साल में सारे वायदे पूरे करने है।  .

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews