एक और राहत, अब 25 तक होंगे प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन

एक और राहत, अब 25 तक होंगे प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों को एक और राहत मिली है| आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 20 जनवरी थी। इससे पहले परीक्षा में न्यूनतम 21 वर्ष के उम्र के बंधन को समाप्त कर दिया गया था|

न्यूनतम 21 वर्ष के उम्र के बंधन को समाप्त करने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने पीईबी पत्र जारी किया है। विभाग ने पत्र में लिखा है कि अब वर्ग-3 की भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा के संबंध में अब सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधान और दिशा-निर्देश लागू होंगे। वहीं पीईबी की वेबसाइट पर उम्र संबंधी संशोधन अपडेट नहीं किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने पिछले दिनों ट्वीट कर जानकारी दी थी कि शासन ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष का प्रावधान हटाने का आदेश दिया है। मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में न्यूनतम 21 वर्ष के उम्र के बंधन को समाप्त किया जाए। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल की थी। इसे लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र देकर भर्ती नियमों में उम्र संबंधी बदलाव की मांग की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews