बाजरे के खेत से निकली बारात, लॉकडाउन में अनोखी शादी, वीडियो वायरल

बाजरे के खेत से निकली बारात, लॉकडाउन में अनोखी शादी, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरसो के खेत में इश्क के किस्से तो आपने तमाम देखे सुने होंगे। बॉलीवुड ने सरसो के खेतों को इतना रोमांटिसाइज कर दिया है कि सरसो का नाम आते ही ज़हन में हीरो-हीरोइन के लव सीन्स घूम जाते हैं। लेकिन खेत सिर्फ सरसो के ही नहीं होते और हीरो बनने की तमन्ना असल जिंदगी में भी रहती है। तो इस बार जो कहानी कही गई, वो बाजरे के खेत की है जहां से असल जिंदगी का हीरो अपनी दुल्हन को ब्याहने निकला है।

बाइक पर बैठे 4 लोग, 5वें के लिए नहीं बची जगह तो किया ये जुगाड़, वीडियो वायरल

दरअसल कोरोना काल (corona) प्रेमियों और शादी (marriage) के ख्वाब देख रहे लोगों के लिए दुश्मन साबित हो रहा है। तमाम जगहों पर लॉकडाउन (lockdown) और कर्फ्यू के चलते शादियों पर लगभग पाबंदी सी लग गई है। अब शादियों के सीजन में पहले से तय रिश्तों को लेकर कई घरों में असमंजस है। शादी के लिए पास बनवाने पड़ रहे हैं, प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ रही है। उसपर भी प्रशासन ने अलग अलग जगह पर लोगों के शामिल होे की सीमा तय कर दी है। ऐसे में एक दूल्हे ने अपने तमन्नाओं को पूरा करने के लिए अनोखा रास्ता निकाला। कोरोना के कारण मुख्य मार्ग से तो बारात धूमधाम से लाई नहीं जा सकती थी, तो दूल्हे महाराज ने बाजरे के खेत में से अपनी बारात निकाली।

ये वीडियो आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर करते हुए मजेदार रियेक्शन दिया है। इसमें हम देख सकते हैं कि बाकायदा बैंड बाजे के साथ बारात बाजरे के खेत के बीच में से निकल रही है। उसमें सजे धरे बाराती भी शामिल हैं और दूल्हे के चेहरे पर जो मुस्कान है वो देखते ही बनती है। कोरोना काल में शादी करना भी किसी जंग से कम नहीं हो गया है और दूल्हे को देखकर ऐसा ही लगता है जैसे वो कोई जंग जीतने निकला हो। ये वीडियो पंजाब में किसी जगह का है और अब काफी वायरल हो रहा है। लेकिन हम आपने कहना चाहते हैं कि कोरोना संकटकाल है और इस दौर में ऐसा कोई थ्रिल न ही आजमाएं तो अच्छा है। इस समय सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है और शादी ब्याह होते भी हैं तो प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप होने चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews