भोपाल- पूर्व प्रेमिका के दोस्त को धमकाना पड़ा भारी, पुलिस ने निकाला जुलूस

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामलें दर्ज है।
Major crackdown by Mandsaur Police

MP POLICE ACTION

भोपाल की अयोध्यानगर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। दरअसल आरोपियों में एक की पूर्व प्रेमिका किसी अन्य युवक से बात करती थी, इसी से नाराज आरोपी ने अपने साथी के साथ पूर्व प्रेमिका के दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया।

घर में घुसकर पीटा 

दरअसल 02 जुलाई को पीड़ित ललित उर्फ शुभम शर्मा के राजीवनगर स्थित EWS मकान में घुसकर बदमाश रोहित लोधी उर्फ रोहित कबाडी नें अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर जमकर मारपीट की, बदमाशों ने ललित के सिर में क्रिकेट बेट से हमला किया। आरोपी पुरानी महिला मित्र से फरियादी द्वारा बात करने की रंजिश रखता था। घटना में फरियादी ललित गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे बेहोश होने पर मरा हुआ समझकर आरोपी भाग गये।

डर के चलते माँ घायल बेटे को लेकर उज्जैन चली गई 

ललित को उनके दोस्तों ने भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां से ललित की माँ रेखा शर्मा, ललित की गंभीर हालत देखते हुये और आरोपी बदमाशों के डर से आगे का इलाज हेतु अपने पैतृक निवास उज्जैन स्थित अस्पताल लेकर गई, जहां ललित बेहोश हालत में 3 दिन तक रहा है, होश में आने पर ललित ने अपनी माँ रेखा शर्मा को घटना के बारे में बताया जिसके बाद रेखा शर्मा ने थाना अयोध्यानगर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। माँ द्वारा बाताया गया कि ललित की हालत अभी गंभीर ही है। और इलारत् है। रेखा शर्मा की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी रोहित लोधी उर्फ रोहित वर्मा उर्फ रोहित कबाडी, राहूल उर्फ पृथ्वी सिंह तथा उसके साथी के विरुध्द मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी 

घायल की माँ की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित वर्मा उर्फ रोहित लोधी और पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार किया, रोहित वर्मा उर्फ रोहित लोधी के खिलाफ शहर के कई थानों में 44 से भी ज्यादा मामले दर्ज है, वही उसके दोस्त के खिलाफ 04 मामलें दर्ज है, पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews