थाईलैण्ड में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान देंगी प्रो. आशा शुक्ला

Professor-asha-shukla-will-present-paper-in-Thailand-

भोपाल। 13 वीं आईसीएसएसआर, भारत और एनसीटीआर, थाईलैण्ड के संयुक्त तत्वावधान में 16-18 फरवरी तक थाईलैण्ड के चियॉग राई में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में भोपाल शहर की रहने वाली और डॉ बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू की कुलपति प्रो. आशा शुक्ला शोध परक व्याख्यान देंगी। गौरतलब है कि प्रो. शुक्ला इस संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ और भारतीय प्रतिनिधि मंडल का सदस्य होने के नाते हिस्सा ले रही हैं। 16 फरवरी को उनका व्याख्यान होगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews