मध्य प्रदेश शासन ने DSP स्तर के अधिकारियों को Promotion का तोहफा दिया है, राज्य के गृह विभाग ने 10 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, सभी पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद ट्रांसफर भी किया है, उनकी नई जगह पदस्थापना के आदेश भी शासन ने जारी किये हैं।
गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 10 अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया है, शासन ने इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन के बाद एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया है।
ये भी पढ़ें
1MP किसानों के लिए काम की खबर, MSP पर धान-ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए पंजीयन की लास्ट डेट नजदीक, जानें प्रक्रिया
2कांग्रेस ने लगाए भोपाल मेमोरियल अस्पताल में अनियमितताओं के आरोप, अमित शर्मा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
3भोपाल शिक्षक आंदोलन: TET पर पीएम मोदी से बात करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, पहली नियुक्ति से सेवा अवधि लाभ देने का आश्वासन
4जीतू पटवारी ने MP में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर उठाए सवाल, कहा “सरकार पहले पुराने वादों का हिसाब दे”
DSP स्तर के ये अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक के अलावा, एसडीओपी, सहायक सेनानी और एसीपी जैसे पदों पर पदस्थ थे जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एजेके, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जसे पदों पर पदस्थ किया है।
इन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन
- प्रीतम सिंह बालरे, एसडीओपी निवास जिला मण्डला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट पदस्थ किया गया है।
- मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी, मूंदी, जिला खण्डवा को पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, नर्मदापुरम बनाया गया है।
- बाबूलाल वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल को पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
- राम शंकर सिलावट, उप पुलिस अधीक्षक, एटीसी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
- महेन्द्र रायपुरिया, सहायक सेनानी, 5वीं वाहिनी SAF, मुरैना को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक SAF, भोपाल पदस्थ किया है।
- ऋतुराज गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
- सत्येन्द्र कुमार वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल कको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
- विनोद कुमार दीक्षित, ए.सी.पी., कोतवाली, इंदौर नगरीय पुलिस को पुलिस अधीक्षक, उज्जैन (विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त) (सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए) पदस्थ किया है।
- सतीश कुमार चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक जिला मंडला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन पदस्थ किया है।
- बिट्टू शर्मा, एसीपी , जहांगीराबाद, भोपाल नगरीय पुलिस को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
मध्य प्रदेश गृह विभाग का आदेश
