सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, ऑक्सीजन निर्माण कंपनी के निवेश को प्रोत्साहन

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (Corona Era) में प्रदेश में लगातार ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी देखने को मिली है, जिसके कारण कई मरीजों की जान भी चली गई है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) इंडस्ट्रियल एवं मेडिकल गैस निर्माण के लिए निवेश प्रोत्साहन सहायता देगी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद समिति की बैठक में लिया गया है।

समिति ने आइनॉक्स लिमिटेड को निवेश प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत की दर से 7 वर्ष की अवधि में सहायता देने का निर्णय लिया है। कोविड-19 में आम जनता के उपचार के लिए राज्य सरकार ने पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था करने के साथ ही भविष्य में ऑक्सीजन के लिए अन्य राज्यों पर निर्भरता समाप्त करने के उद्देश्य से राज्य में ही संयंत्र स्थापना के लिए गंभीरता से विचार किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना काल में मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की मांग के लिए 125 करोड़ के पूंजी निवेश से रोजाना 210 टन क्षमता के एयर संप्रेषण प्लांट के स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इस परियोजना के शुरू होने से 150 टन ऑक्सीजन का प्रतिदिन उत्पादन होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews