जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान

भोपाल।
कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री का कहना है कि वचन पत्र के लिए गठित मंत्री कमेटी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।निर्णय को स्वीकृति के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा।वही सरकार भरण पोषण में असमर्थ महिलाओ को भी भत्ता देगी।मध्यप्रदेश में जल्द ही प्रदेश भूषण और प्रदेश रत्न सम्मान किए जाएंगे।

वही मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग की एनओसी के बाद ही सोसायटी में प्लॉट की रजिस्ट्री होगी। महाशिवरात्रि के दौरान महाकाल मंदिर के 48 घण्टे खुले रहेंगे।साथ ही नई आबकारी नीति को लेकर कहा कि शराब उपदुकानो के लिए आया कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो गया लेकिन सीएम पूरे मामले को खुद देख रहे है । सीएम की परमिशन के बाद ही ये सबके सामने आएगा। कैबिनेट में आबकारी नीति के प्रस्ताव को लेकर कोई असहमति नही आई है।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस के वचन-पत्र के वादों को पूरा करने की समीक्षा के लिए जीएडी मंत्री डा. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने छह बड़े निर्णय किए है। इसमें युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ा कदम उठाया गया । जिसके तहत अब सरकारी नौकरी के लिए उम्र-सीमा में सामान्य वर्ग को दो साल और अजा व जजा वर्ग को 5 साल की छूट देना तय किया गया है। सामान्य एवं ओबीसी के उम्मीदवार वर्दीधारी पदों के लिए 35 और गैर वर्दीधारी पदों के लिए 42 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। अभी क्रमश: 33 और 40 साल आयुसीमा तय है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।समिति ने सरकारी सेवाओं के लिए साक्षात्कार देने के लिए आने-जाने वाले सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को ट्रेन में द्वितीय श्रेणी और बस का पूरा किराया देने पर सहमति दी है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ अजा-अजजा वर्ग को दी जा रही थी। उन्हें अब भी लिखित परीक्षा में आने-जाने के लिए पूरा किराया दिया जाएगा।इसके अलावा शासकीय भर्तियों में सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से ली जाने वाली परीक्षा फीस में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अजा-अजजा वर्ग को पूर्ववत ही 50 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। ऐसी महिलाएं जो अपना भरण-पोषण करने में पूर्ण रूप से असमर्थ हैं से असमर्थ हैं, उनके लिए शासन द्वारा नई योजना चलाए जा कर कर उन्हें प्रतिमाह 2500 सहायता दी जाएगी। राज्य में प्रदेश भूषण और प्रदेश रत्न सम्मान प्रारंभ किए जाएंगे, जिनमें पांच लाख एवं ढाई लाख रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews