मानसून की एंट्री के साथ MP में झमाझम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की एंट्री के साथ MP में झमाझम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल।
मध्यप्रदेश (Madhypradesh) में मानूसन (Monsoon)की धमाकेदार एंट्री हो गई है। सुबह से ही प्रदेशभर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरु हो गया है। भोपाल समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की दस्तक के साथ ही आज कई जिलों में भारी बारिश के भी आसार हैं।वही शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद और इंदौर संभाग में छुटपुट बारिश हो सकती है।

दरअसल, मानसून की दो शाखाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में समय से एक दिन पहले मानसून पहुंच गया है। वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के रास्ते मप्र में पहुंच गया है। प्रदेश में मानसूनी बारिश की संभावना बन रही है। आंध्रप्रदेश व दक्षिण हरियाणा में बनी द्रोणिका से मप्र के दक्षिण हिस्से में बारिश शुरू होने वाली है। यह मानसूनी बारिश अभी एक दो दिन तक जारी रहेगी।   बीते 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिले में मानसूनी बादल छाते ही वातावरण में नमी की मा़त्रा बढ़कर 85 फीसदी हो गई है।

बता दे कि मानसून आने पर हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी होता है। जमीन से 4 से 5 किलोमीटर ऊपर नमी पहुंच जाती है और बारिश लगातार होती रहती है, इसे मानसून के आने का संकेत माना जाता है।

इन जिलों मे भारी बारिश के आसार

अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार जिला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। शहडोल, होशंगाबाद और इंदौर संभाग के जिले में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, तो वही रीवा, सागर, उज्जैन और भोपाल संभाग के कुछ जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews