CORONA IMPACT: 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित

-Duty-outside-the-state-of-tainted-relatives-officers-of-leaders-

भोपाल। 26 मार्च को देशभर में होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए है।। कोरोना वायरस के मद्देनजर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है । यह जानकारी मंगलवार को चुनाव आयोग ने दी।कोरोना वायरस के असर कम होने के बाद जल्द ही चुनाव आयोग नई तारीख जारी करेगा।ऐसी संभावना थी कि एहतियात बरतते हुए राज्यसभा चुनाव पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च को ही होंगे। मगर अब यह स्पष्ट हो गया है कि 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव तय समय पर नहीं होगा।

असल में, कई शहर लॉक डाउन हैं. कई शहरों में धारा 144 लागू है. ट्रेन, बस, मेट्रो सब बंद हैं, ऐसे में विधायकों (वोटरों) का विधानसभा तक पहुंचना कठिन है।बाकी के 18 सीटों के लिए जिस तरह से सियासत चल रही है उसमें 1 विधायक के भी विधानसभा नहीं पहुंच पाने से अनावश्यक राजनैतिक बवाल मचेगा, इसलिए, चुनाव टालने के हालात बन गए हैं।

बता दें आगामी 26 मार्च रो राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना था।महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से चुने गए सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे जबकि आंध्रप्रदेश, तेलंगना, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल के संदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल और मेघालय के सदस्यों का कार्यकाल 12 अप्रैल को समाप्त होगा ।महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, आंध्र प्रदेश की चार, तेलंगाना की दो, असम की तीन, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की दो, गुजरात की चार, हरियाणा की दो, हिमाचल की एक, झारखंड की दो, मध्य प्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, राजस्थान की तीन और मेघायल की एक राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा।  मतदान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब चुनावों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

एमपी की राज्यसभा सीटों पर एक नजर

दरअसल, मध्य प्रदेश में सांसद दिग्विजय सिंह, सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। कांग्रेस ने दो सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया है, वही बीजेपी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दोनों पार्टियों को एक एक सीट मिलना तय है लेकिन दूसरी पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है, हालांकि आंकडों के हिसाब से दूसरी सीट भी बीजेपी को जाती नजर आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews