
Pappu Yadav protests dressed as sadhu Rameshwar Sharma hits back
राम मंदिर अयोध्या में दान और चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, समाजवादी पार्टी पिछले दो तीन दिनों से ये प्रदर्शन कर रही है लेकिन आज उसे कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का साथ भी मिल गया, मगर इस दौरान ऐसा कुछ हो गया जिसने सियासत को भड़का दिया, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सहित पूरे विपक्ष पर सनातन का अपमान करने के आरोप लग रहे हैं, मध्य प्रदेश भाजपा में भी इसे लेकर बहुत गुस्सा है।
संसद परिसर में आज प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादवभगवा वस्त्र पहने साधू के वेश में दिखाई दिए, उन्हें समाजवादी पार्टी के सांसदों ने जमीन पर बैठाया और उनके हाथ में दान पत्र थमाया, पप्पू यादव ने सांसदों से चन्दा मांगा और फिर उसे चोरी करने के अंदाज में कभी दान पत्र को हाथ में उठाया तो कभी लिया गया दान जेब में रखने की एक्टिंग , उन्होंने दान देने आये अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के पैरों में सिर चुकाया उनके चरण स्पर्श किये।
इस प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव सहित अन्य विपक्षी सांसद हास परिहास करते दिखाई दिए, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पप्पू यादव के हाथ में श्री रामलला की एक तस्वीर भी थी जिसे वे कभी जमीन पर तो कभी अपनी जाँच पर तो कभी अयोध्या के सांसद के चरणों को टच करते दिखाई दिए, अब इसपर भाजपा में भारी आक्रोश है।
संसद में भाजपा सनासाद साक्षी महाराज ने इसपर आपत्ति जताई और स्पीकर ओम बिरला से इअपे कड़ा एक्शन लेने की मांग की , स्पीकर ओम बिरला ने भी पप्पू यादव को उनके कृत्य के लिए चेतावनी दी लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा बहुत गुस्से में आ गए हैं, उन्होंने विपक्ष के इस कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा विधायक ने की बाबर, अकबर से तुलना
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संसद परिसर में राहुल गांधी, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पपू यादव ने जो किया है ये सनातन पर वैसा ही हमला है जैसा बाबर ने, अकबर ने, औरंगजेब ने किया था जैसे उन आक्रान्ताओं ने हमारे मंदिर लूटे थे वैसे ही आज ये तीनों लुटेरे बनकर सनातन का अपमान कर रहे हैं भगवा का अपमान कर रहे हैं।
सनातन का अपमान हिन्दू नहीं सहेगा
उन्होंने कहा भगवान राम के चित्र को जमीन पर रख रहे हैं, जांघ पर रख रहे हैं, पैरों में रख रहे हैं तुम्हे शर्म आना चाहिए, भाजपा विधायक ने कहा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तो कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थीं और ये आज भी भगवा से चिढ़ते है षड्यंत्र करते हैं उसका अपमान करते हैं।
रामेश्वर शर्मा ने दी मुंह काला करने की चेतावनी
रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस और सपा हिन्दुओं के मन में हमारे देवताओं को लेकर बसी आस्था को मिटाना चाहते हैं ध्यान रखना जिन्होंने चोरी की उनसे सरकार निपट रही है कानून निपट रहा है भगवान राम उसे सजा देंगे लेकिन तुम लोगों को सनातन का अपमान करने का अधिकार नहीं है, रामेश्वर शर्मा ने कहा इस करती स एहर हिन्दू का खून खुल रहा है और जब भी राहुल गांधी , अखिलेश यादव, पप्पू यादव मध्य प्रदेश आएंगे तो उनका मुंह काला किया जायेगा।
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs stage a protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/W3netnDNPI
— ANI (@ANI) July 31, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

