
Mukhyamantri Yuva Internaship Yojana : मध्यप्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2022” (Madhya Pradesh Mukhyamantri Yuwa Internship Yojana) के लिए आज यानी 7 दिसंबर से आवेदन किया जा सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है और युवाओं से आह्वान किया है कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें।
बता दें कि अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना अंतर्गत प्रदेश में 4695 मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कम से कम ग्रेजुएट होना जरुरी है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा आयु सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें शर्त है कि डिग्री कोर्स पास करने के दो साल के भीतर ही आवेदन किया जा सकता है।
इस योजना के तहत प्रदेश के हर विकासखंड में 15 इंटर्न्स की नियुक्ति की जाएगी। कुल 313 विकास खंडों में 4695 इंटर्न्स की भर्ती होगी जिन युवाओं की नियुक्ति होगी उन्हें सरकार की विकास योजनाओं के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। इसके लिए एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्मय से आवेदन किया जा सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना से जुड़कर हमारे इस जनसेवा मिशन को घर घर पहुंचाइये। इसी के साथ आज से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना से जुड़कर हमारे इस जनसेवा मिशन को घर घर पहुँचाइये।
आप https://t.co/FcucPZIi3f पर आज, 7 दिसंबर, 2022 से आवेदन कर सकते हैं। आइए, हम सब मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बन जाएं। pic.twitter.com/16ByNXz2C0
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 7, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

