किसानों को राहत : सहकारी बैंकों का बढ़ेगा समय, किसी भी ATM से निकाल सकेंगे राशि

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने किसानों (Farmers) को एक और बड़ी राहत दी है। शिवराज सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया (Cooperative Minister Dr. Arvind Singh Bhadauria) ने किसानों की सुविधा के लिए सहकारी बैंकों का समय बढ़ा दिया गया। सहकारी बैंक (Cooperative Bank) खाताधारक किसान अब किसी भी एटीएम (ATM) से निशुल्क राशि निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़े.. CBSE Result 2021 – जून में जारी नहीं होगा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें नया शेड्यूल

दरअसल, आज मंगलवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने आयुक्त सहकारिता नरेश पाल एवं एम. डी. केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदीप नीखरा को किसानों द्वारा बैंकों से राशि के आहरण और बैंक सुविधा देने के लिए सहकारी बैंक की शाखाओं में कार्य का समय बढ़ाने के निर्देश दिए है। सभी बैंकों का कार्य समय प्रात: 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया गया था, जिसे सहकारिता मंत्री के निर्देश पर सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कर दिया गया है। इससे किसान अब उपार्जन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Kisan Samman Nidhi) की राशि का आहरण आसानी से कर सकेंगे।

एटीएम से भी निकाल सकेंगे राशि

सहकारी बैंक खाता धारक किसान अब किसी भी एटीएम से नि:शुल्क राशि का आहरण कर सकेंगे। मंत्री डॉ. भदोरिया ने निर्देश दिए है कि सभी किसानों को एटीएम कार्ड जारी किए जाएं ताकि किसान अपनी सुविधानुसार किसी भी समय, किसी भी एटीएम से राशि का आहरण कर सकें। इससे जहां एक और सहकारी बैंकों में भीड़ कम होने से बचाव होगा। साथ ही, किसान भी आसानी से राशि का आहरण कर पाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews