निजी स्कूलों को राहत, मान्यता नवीनीकरण के लिये मिली एक वर्ष की छूट

निजी स्कूलों को राहत, मान्यता नवीनीकरण के लिये मिली एक वर्ष की छूट

भोपाल| लॉक डाउन (Lockdown) के चलते निजी स्कूलों (Private School) को सरकार (Government) ने बड़ी राहत दी है| राज्य शासन ने कोविड-19 के संक्रमण के चलते समस्त अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता के लिये एक वर्ष की छूट दे दी गई है।

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं 2011 के अन्तर्गत प्रदेश के संचालित ऐसे समस्त अशासकीय प्राथमिक एवं माध्मिक विद्यालयों जिनकी मान्यता 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गई है, की मान्यता को 31 मार्च 2021 तक की समयावधि के लिये यथावत मान्य कर दिया गया है।

ऐसी समस्त संस्थाओं को नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकारी अधिनियम 2009 एवं 2011 में वर्णित विद्यालय संचालन के लिये आवश्यक मापदंडों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews