MP Board : 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम (MP Board Supplementary Result ) घोषित कर दिया है| इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम 64.51% रहा है, इस परीक्षा में 1 लाख 21 हजार 697 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में से 13 हजार 227 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 52 हजार 579 द्वितीय श्रेणी में और 12 हजार 566 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। पूरक परीक्षा में 64 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्र छात्र अनुपूरक परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट mpresults.nic पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं| यहां छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालना होगा| बता दें कि यह परीक्षा कोविड-19 संक्रमण के दौरान आयोजित की गई थी। इस बार कोविड-19 संक्रमण की वजह से परीक्षाएं भी देरी से हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews