रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार,फर्जी प्लॉट बेचकर 2 करोड़ की ठगी का आरोप

रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार,फर्जी प्लॉट बेचकर 2 करोड़ की ठगी का आरोप

जबलपुर/संदीप कुमार

भोपाल में फर्जी तरीके से करीब डेढ़ से दो करोड़ के प्लाट बेच कर जबलपुर में फरारी काट रहे रिटायर्ड डीएसपी के बेटे विवेक शर्मा को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस की सूचना पर तिलवारा घाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तिलवारा घाट थाना पुलिस ने विवेक शर्मा को दबोचते हुए उसकी कार भी जप्त कर ली है और उसे भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम को सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद निवासी रिटायर्ड डीएसपी ब्रजभूषण शर्मा के बेटे विवेक शर्मा ने भोपाल में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी डाली थी। विवेक शर्मा ने भोपाल में 2019 में अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी डाली ओर प्लॉटिंग करवाई। विवेक ने कई लोगों को फर्जी प्लॉट बेचे और इस पूरे मामले में उसने डेढ़ से दो करोड़ रुपए की ठगी कर डाली और किसी को प्लाट भी नहीं दिए। पीड़ितों की शिकायत पर भोपाल के त्रिलंगा थाने में विवेक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विवेक शर्मा बीते 1 साल से फरार चल रहा था इस बीच भोपाल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि वह जबलपुर के धुआंधार में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर तिलवाराघाट थाना पुलिस ने भेड़ाघाट में दबिश देकर आरोपी विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है।

अग्रिम जमानत लेने जबलपुर आया हुआ था विवेक शर्मा……
करीब डेढ़ से दो करोड़ रु का फर्जीवाड़ा करने के बाद से विवेक शर्मा लगातार फरार चल रहा था इस बीच जब उसे पता चला कि भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस तलाश कर रही है तो वह अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा यहां से वह अपने वकील के माध्यम से आवेदन लगाने वाला था कि उससे पहले ही जबलपुर के तिलवारा घाट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी विवेक शर्मा को भोपाल क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है।
संदीप कुमार….. जबलपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews