पीडब्ल्यूडी में सचिव बनाए गए आरके मेहरा, जारी हुआ आदेश

पीडब्ल्यूडी में सचिव बनाए गए आरके मेहरा, जारी हुआ आदेश

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी करके मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग के सलाहकार आरके मेहरा को मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में सचिव पद पर पदस्थ किया है। मेहरा पहले पीडब्ल्यूडी के ईएनसी भी रह चुके हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश ने एक आदेश जारी करके आरके मेहरा, जो मूलतः प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग हैं, को अब सलाहकार मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग के बजाय लोक निर्माण विभाग के सचिव पद पर पदस्थ किया है। इस आदेश में उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को स्थानांतरित की गई है। इसके साथ ही पीसी बारस्कर, जो मध्यप्रदेश शासन में लोक निर्माण विभाग के सचिव थे, अब उनकी सेवाएं वापस लोक निर्माण विभाग को लौटा दी गई है। आरके मेहरा पहले भी राज्य शासन में सचिव लोक निर्माण विभाग रह चुके हैं। इसके साथ साथ में पीडब्ल्यूडी में ईएनसी पद पर भी रह चुके हैं। विभिन्न पदों पर अपनी काबिलियत और बेदाग छवि के चलते अलग छाप छोड़ने वाले मेहरा विभाग में अपनी अलग छवि रखते हैं। वर्ष की शुरुआत में आरके मेहरा को मेहरा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष भी चुना गया था। खास बात यह थी कि उन्हें निर्विरोध और सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष चुना गया था जो उनके कुशल कार्यशैली का परिचायक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews